जलपाईगुड़ी : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में जहरीली गैस से कम से कम छह मजदूरों की मौत हो गयी तथा दो अन्य बीमार हो गये.
पुलिस ने बताया कि मजदूर रेबारी चाय बागान में एक सेप्टिक टैंक के निर्माण कार्य में लगे थे कि तभी शटरिंग के ढह जाने से वे कुछ समय के लिए उसमें फंस गये.
इससे पहले कि उन्हें बचाया जाता तब तक टैंक से निकली जहरीली गैस के कारण छह व्यक्तियों की मौत हो गयी.घायलों को बीरपाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.
