कोलकाता: सीबीआई ने आज सारधा चिटफंड घोटाले के मामले में पश्चिम बंगाल के मंत्री मदन मित्रा, तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद श्रृंजय घोष, सारधा समूह के प्रमुख के सहायक नरेश बलोदिया और पार्टी के निलंबित सांसद कुणाल घोष के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर किया.
करोडों रुपये के इस घोटाले की जांच करने वाली सीबीआई की विशेष अपराध शाखा ने अलीपुर में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हाराधन मुखर्जी की अदालत में पूरक आरोपपत्र दायर किया.
सीबीआई के एक प्रवक्ता ने पीटीआई भाषा को बताया कि पूरक आरोपपत्र में चार लोगों के अलावा तीन कंपनियों स्ट्रैटजी मीडिया, संवाद प्रतिदिन और बंगाल मीडिया के नाम भी शामिल हैं.
बोस को हाल ही में अदालत ने सशर्त जमानत पर रिहा कर दिया था जबकि तीन अन्य आरोपी अभी न्यायिक हिरासत में हैं. यह पूरक आरोपपत्र तीसरा है. पहला आरोप पत्र 22 अक्तूबर 2014 को नगर की सत्र अदालत में और दूसरा आरोपपत्र 17 नवंबर 2014 को अलीपुर की अदालत में दायर किया गया था.
