मुंबई से है बंगाल को उम्मीदें

कोलकाता/मुंबई: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगाल में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए गुरुवार को मुंबई में उद्योगपतियों के साथ बैठक की. बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आर्थिक नगरी मुंबई से राज्य सरकार को बहुत उम्मीदें हैं. जिस तरह से आप लोगों के लिए निवेश का प्रमुख स्थान कोलकाता है और यहां से […]

कोलकाता/मुंबई: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगाल में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए गुरुवार को मुंबई में उद्योगपतियों के साथ बैठक की. बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आर्थिक नगरी मुंबई से राज्य सरकार को बहुत उम्मीदें हैं. जिस तरह से आप लोगों के लिए निवेश का प्रमुख स्थान कोलकाता है और यहां से आपको काफी आशाएं हैं.

उसी तरह से राज्य सरकार को भी मुंबई से काफी उम्मीदें हैं. मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को आश्वस्त किया कि बंगाल में निवेश करनेवालीं कंपनियों को राज्य सरकार हर संभव मदद देगी. बंगाल में आधारभूत सुविधाओं का विकास तेजी से हो रहा है. यहां उद्योग लगाने के लिए जमीन, पानी, बिजली व अन्य बुनियादी सुविधाओं की कोई कमी नहीं है. उन्हें सरकार की ओर से हर संभव सुविधाएं प्रदान की जायेंगी.

बैठक में आइसीआइसीआइ बैंक की प्रबंध निदेशक चंदा कोचर ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को कई बार टीवी चैनलों पर देखा है और उनका भाषण सुना है. आज आमने-सामने देख कर काफी खुश हैं. बंगाल के विकास के लिए बैंक द्वारा हर संभव मदद करने का भी आश्वासन उन्होंने दिया.

आइटीसी के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक वाइसी देवेश्वर ने कहा कि बंगाल के प्रति उद्योगपतियों में पहले गलत विचार थे. लेकिन बंगाल में सत्ता बदलने के बाद स्थिति में काफी बदलाव आया है. अब बंगाल में निवेश करने के लिए उद्योगपतियों में प्रतियोगिता शुरू होगी. सेल के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक सीएस वर्मा ने कहा कि कंपनी के लिए बंगाल हमेशा से ही सबसे पसंदीदा स्थान रहा है. सेल द्वारा सबसे अधिक निवेश बंगाल में ही किया गया है और आगे भी निवेश प्रक्रिया जारी रहेगी. कोटक महिंद्रा के उप चेयरमैन व प्रबंध निदेशक उदय कोटक ने कहा कि दीदी, आपने मुंबई का दिल जीत लिया है. अब मुंबई भी आपके लिए हर मदद करने के लिए तैयार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >