गिरफ्तार किये गये पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह अस्पताल में भर्ती

कोलकाता : करोड़ों रुपए के सारधा घोटाले के सिलसिले में शनिवार को सीबीआइ द्वारा गिरफ्तार किए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह को पेट में दर्द की शिकायत के बाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. एनआरएस अस्तपाल के डाक्टरों ने बताया कि सिंह ने पेट में दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें […]

कोलकाता : करोड़ों रुपए के सारधा घोटाले के सिलसिले में शनिवार को सीबीआइ द्वारा गिरफ्तार किए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह को पेट में दर्द की शिकायत के बाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. एनआरएस अस्तपाल के डाक्टरों ने बताया कि सिंह ने पेट में दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें अस्तपाल में भर्ती कराया गया.
उन्हें सारधा रियलिटी मामले में आपराधिक साजिश एवं धोखाधड़ी के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है. उससे पहले उनसे दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय ने भी सारधा घोटाले के सिलसिले में पूछताछ की थी. सीबीआइ के प्रवक्ता ने बताया कि उनसे सात घंटे से अधिक जांच एजेंसी ने पूछताछ की.
सारधा ग्रुप के प्रमुख सुदीप्तो सेन के साथ अपने कारोबारी लेन-देन के सिलसिले में पूछताछ का सामना करने के लिए पहली बार आज सुबह यहां सीबीआइ परिसर पहुंचने पर सिंह ने कहा था, ह्यह्यकारोबारी करार करना कोई अपराध नहीं है. मैं सुदीप्तो सेन को नहीं जानता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >