नयी दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने करोड़ों रुपये के चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में आज सीशोर समूह की कंपनियों के निदेशक प्रभात कुमार दास को गिरफ्तार कर लिया.सीबीआई सूत्रों ने बताया कि दास समूह की सभी 15 कंपनियों-सीशोर सिक्योरिटीज लिमिटेड सहित जिसने भोले-भाले निवेशकों से धन एकत्र किया, के निदेशक थे.
जांच एजेंसी ने पिछले साल उच्चतम न्यायालय के आदेश पर चिटफंड घोटाले में 44 प्राथमिकी दर्ज की हैं.एजेंसी की एक विशेष जांच टीम संयुक्त निदेशक राजीव सिंह के तहत घोटाले की जांच कर रही है जो सारधा पोंजी योजना की कड़ी का एक हिस्सा है.
