महिलाओं पर अत्याचार रोकने की मांग

सिलीगुड़ी: अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला समिति की दार्जिलिंग जिला कमेटी ने आज सिलीगुड़ी के हासमी चौक पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका. इस अवसर पर संगठन की ओर से कई महिला नेता और समर्थक उपस्थित थी. इनलोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं और राज्य […]

सिलीगुड़ी: अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला समिति की दार्जिलिंग जिला कमेटी ने आज सिलीगुड़ी के हासमी चौक पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका. इस अवसर पर संगठन की ओर से कई महिला नेता और समर्थक उपस्थित थी.

इनलोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं और राज्य सरकार इसे काबू करने में असफल रही है. अपराधियों के साथ साथ पुलिस भी महिलाओं पर अत्याचार कर रही है.

वीरभूम में पुलिस ने एक महिला के साथ अत्याचार किया. महिला के हाथ ब्लेड से काट दिये गये. इसके अलावा हर दिन ही राज्य में कही न कही किसी महिला के साथ बलात्कार की घटना घट रही है. महिला नेताओं ने रायगंज में एक लड़की पर हुए एसिड हमले की भी निंदा की तथा इस अपराध में लिप्त दोषियों को शीर्घ गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की. महिला नेताओं ने तृणमूल कांग्रेेस सरकार तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जमकर आलोचना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >