14 जनवरी को उद्योगपतियों के साथ निवेश प्रतिबद्धताओं की समीक्षा करेंगी ममता बनर्जी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 14 जनवरी को औद्योगिकीकरण पर प्रमुख समूहों और उद्योगपतियों के साथ एक बैठक करेंगी. इस बैठक का उद्देश्य, बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में की गयी निवेश प्रतिबद्धताओं की समीक्षा करना है. राज्य सचिवालय के एक सूत्र ने बताया, ममता बनर्जी उद्योगपतियों को धन्यवाद देने और बंगाल ग्लोबल […]

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 14 जनवरी को औद्योगिकीकरण पर प्रमुख समूहों और उद्योगपतियों के साथ एक बैठक करेंगी. इस बैठक का उद्देश्य, बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में की गयी निवेश प्रतिबद्धताओं की समीक्षा करना है.

राज्य सचिवालय के एक सूत्र ने बताया, ममता बनर्जी उद्योगपतियों को धन्यवाद देने और बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट से सामने आये नतीजों पर चर्चा के लिए 14 जनवरी को प्रमुख समूहों व उद्योगपतियों के साथ एक बैठक करेंगी.

पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को संपन्न हुए इस दो दिवसीय सम्मेलन में शिक्षा, स्वास्थ्य, खनन, इस्पात, ढांचागत एवं वित्तीय सेवाओं जैसे विभिन्न क्षेत्रों में करीब 2.43 लाख करोड़ रुपये मूल्य के निवेश प्रस्ताव मिले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >