पूजा का प्रसाद खाकर 25 लोग हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती

चिकित्सकों का कहना है कि प्रसाद में किसी तरह का विषैला कोई पदार्थ पड़ जाने से ऐसा हुआ हो सकता है.

बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के भातार थाना इलाके के नासीग्राम में रविवार को घर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के बाद पूजा का प्रसाद खाकर परिवार और पड़ोस के 25 लोग बीमार हो गये. सभी को उल्टी, दस्त और पेट दर्द के बाद भातार ब्लॉक अस्पताल में भर्ती किया गया है. चिकित्सकों का कहना है कि प्रसाद में किसी तरह का विषैला कोई पदार्थ पड़ जाने से ऐसा हुआ हो सकता है. सभी का इलाज शुरू किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >