यात्रियों से भरी बस पलटने से 21 लोग हुए घायल

वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे यात्रियों से भरी बस के पलट जाने से 21 यात्री घायल हो गये.

पुरुलिया. वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे यात्रियों से भरी बस के पलट जाने से 21 यात्री घायल हो गये. गुरुवार सुबह जिले के टामना थाना क्षेत्र के सुखलाड़ा गांव के समक्ष यह दुर्घटना हुई. बस यात्री कमलेश प्रसाद, सत्येंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया वे देवघर के मधुपुर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने झारखंड के जमशेदपुर से जा रहे थे. पुरुलिया बड़ाबाजार रास्ते के सुखलाड़ा गांव के समक्ष बस के अगले पहिए का टायर फट जाने से बस रास्ते के किनारे काफी नीचे झाड़ी में जा गिरी. जिसमें कमोबेश सभी यात्री घायल हुए लेकिन 21 यात्रियों, जिसमें अधिकतर महिलाएं शामिल हैं, उन्हें काफी चोटें आईं. पहले इन सभी को स्थानीय चकोलतोर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया. जहां उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें तुरंत पुरुलिया देबेन महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. हालांकि डॉक्टरों ने बताया 21 में से कुछ यात्रियों को थोड़ी चोटें आईं हैं. कुछ यात्रियों को अधिक चोट लगी है. सभी का इलाज चल रहा है. घायलों की हालात में सुधार हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >