इबोला को लेकर राज्य में सतर्कता

कोलकाता: कई अफ्रीकी देशों में कोहराम मचा रहे जानलेवा रोग इबोला के अब भारत में भी दस्तक देने की आशंका है. चेन्नई में विदेश से आये एक व्यक्ति को इबोला से पीड़ित होने के संदेह में अस्पताल में भरती कराया गया है. जहां उसकी गहन जांच की जा रही है. भारत में इबोला के पहुंचने […]

कोलकाता: कई अफ्रीकी देशों में कोहराम मचा रहे जानलेवा रोग इबोला के अब भारत में भी दस्तक देने की आशंका है. चेन्नई में विदेश से आये एक व्यक्ति को इबोला से पीड़ित होने के संदेह में अस्पताल में भरती कराया गया है.

जहां उसकी गहन जांच की जा रही है. भारत में इबोला के पहुंचने की सूचना मिलते ही राज्य स्वास्थ्य विभाग के कान खड़े हो गये हैं. स्वास्थ्य विभाग ने पूरे राज्य में सतर्कता जारी कर दी है. इबोला से मुकाबला करने के लिए महानगर के बेलियाघाटा स्थित आइडी अस्पताल में एक विशेष वार्ड तैयार किया गया है. इस आइसोलेशन वार्ड में आठ बेड तैयार किये गये हैं एवं वेंटिलेशन की व्यवस्था भी की गयी है. अस्पताल के डॉक्टरों व नर्सो को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है.

उन्हें स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि अगर अस्पताल में इबोला का कोई रोगी लाया जाता है तो युद्ध स्तर पर उसका इलाज किया जाये. इसके साथ ही उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भी इबोला के लिए छह बेड वाला एक विशेष वार्ड तैयार किया गया है. दमदम एयरपोर्ट पर उतर रहे यात्रियों पर विशेष रुप से नजर रखी जा रही है. अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों पर खास ध्यान दिया जा रहा है. बागडोगरा एयरपोर्ट पर भी निगरानी बढ़ा दी गयी है. दोनों ही एयरपोर्ट पर विशेष स्वास्थ्य टीमें तैनात की गयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >