मॉडलिंग में असफल युवती ने की खुदकुशी

बर्दवान : मॉडलिंग व अभिनय के क्षेत्र में सफलता नहीं मिलने से निराश एक युवती ने गले में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली. युवती का नाम सुवर्णा यश (23) बताया गया है. वह बर्दवान के तेजगंज के मोहनबाग की रहनेवाली थी. उसके पिता निखिल यश ने बताया कि मास कम्युनिकेशन के साथ मॉडलिंग का कोर्स […]

बर्दवान : मॉडलिंग व अभिनय के क्षेत्र में सफलता नहीं मिलने से निराश एक युवती ने गले में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली. युवती का नाम सुवर्णा यश (23) बताया गया है. वह बर्दवान के तेजगंज के मोहनबाग की रहनेवाली थी. उसके पिता निखिल यश ने बताया कि मास कम्युनिकेशन के साथ मॉडलिंग का कोर्स भी सुवर्णा ने किया था.

उसने दो-चार सीरियल ने काम किया था. फिल्मों में उसे चांस नहीं मिल पा रहा था. वह इसी लाइन में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रही थी. सफलता नहीं मिलने से कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से टूट गयी थी. रविवार देर रात उसने घर में ही दुपट्टे से फंदा डालकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >