पूर्व जादवपुर में जहर देकर तीन कुत्तों की जान लेनेवाली महिला गिरफ्तार

कोलकाता : पूर्व जादवपुर इलाके में तीन कुत्तों के बच्चों को मारने की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. शिकायत दर्ज करनेवाले व्यक्ति का नाम सत्यरंजन सिकदर है. वह पूर्व जादवपुर इलाके के शांति पार्क में रहते हैं. उन्होंने ग्रीन पार्क में रहनेवाली निभा ठाकुर नामक एक महिला पर इन कुत्तों जहर देकर मारने […]

कोलकाता : पूर्व जादवपुर इलाके में तीन कुत्तों के बच्चों को मारने की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. शिकायत दर्ज करनेवाले व्यक्ति का नाम सत्यरंजन सिकदर है. वह पूर्व जादवपुर इलाके के शांति पार्क में रहते हैं. उन्होंने ग्रीन पार्क में रहनेवाली निभा ठाकुर नामक एक महिला पर इन कुत्तों जहर देकर मारने की शिकायत दर्ज करायी है.

शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी आरोपी महिला ने कुत्तों को इलाके में पीटकर भगाने की कोशिश की थी. सोमवार की रात उसी ने तीन कुत्तों के बच्चों जहर मिला खाना खिला दिया, जिससे दोनों की मौत हो गयी. तीसरे का पशु अस्पताल में इलाज चल रहा है. बाद में उसकी भी मौत हो गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >