सरकारी नौकरी देने के नाम पर ठगी के आरोप में फार्मासिस्ट गिरफ्तार

कोलकाता : सरकारी दफ्तरों में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से लाखों रुपये ठगने के आरोप में उल्टाडांगा थाने की पुलिस ने एक फार्मासिस्ट को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम असित कुमार दास है. वह उल्टाडांगा इलाके के राजा धीरेंद्र स्ट्रीट का रहनेवाला है. वह जेबी रॉय आयुर्वेदिक अस्पताल में पोस्टेड […]

कोलकाता : सरकारी दफ्तरों में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से लाखों रुपये ठगने के आरोप में उल्टाडांगा थाने की पुलिस ने एक फार्मासिस्ट को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम असित कुमार दास है. वह उल्टाडांगा इलाके के राजा धीरेंद्र स्ट्रीट का रहनेवाला है. वह जेबी रॉय आयुर्वेदिक अस्पताल में पोस्टेड था और कुछ दिनों से वह छुट्टी पर था.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बेरोजगार युवकों को हेल्थ विभाग के अलावा अन्य सरकारी विभागों में नौकरी देने के लिए मोटी रकम लेता था. नौकरी नहीं मिलने पर इस अधिकारी के खिलाफ ठगी के शिकार युवकों ने शिकायत दर्ज करायी थी. इसकी जांच शुरू कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >