हवाला कारोबारी के 11 ठिकानों पर छापेमारी

कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम ने सोमवार को भारत-बांग्लादेश सीमापर कथित पशु तस्कर व हवाला कारोबारी मोहम्मद इनामुल हक के कई जगहों पर छापेमारी की. इडी सूत्रों के मुताबिक विदेशी विनिमय प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत कोलकाता व इसके आसपास के 11 ठिकानों पर छापेमारी की गयी. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से आयी […]

कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम ने सोमवार को भारत-बांग्लादेश सीमापर कथित पशु तस्कर व हवाला कारोबारी मोहम्मद इनामुल हक के कई जगहों पर छापेमारी की. इडी सूत्रों के मुताबिक विदेशी विनिमय प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत कोलकाता व इसके आसपास के 11 ठिकानों पर छापेमारी की गयी.

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से आयी इडी अधिकारियों की टीम ने कोलकाता के अधिकारियों के साथ मिल कर यह छापेमारी की. छापेमारी उत्तर कोलकाता के दो ठिकानों, मध्य कोलकाता के एक व सॉल्टलेक के एक ठिकाने में की गयी. इडी सूत्र बताते हैं कि कुछ दिन पहले इस कारोबारी के प्रत्येक आर्थिक लेनदेन पर नजर रखी जा रही थी. इसमें काफी हेरफेर किये जाने के सबूत हाथ लगने पर सोमवार को उनके सभी ठिकानों में एक साथ छापेमारी करने का निर्णय लिया गया.

इडी सूत्र बताते हैं कि इन ठिकानों से बैंक अकाउंट से संबंधित कागजात, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व कुछ कागजात जब्त किये गये हैं. छापेमारी के दौरान कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ की गयी. अधिकारियों का कहना है कि जब्त सबूतों के आधार पर वे आगे की कार्रवाई पर फैसला करेंगे.

ज्ञात हो कि हक को मार्च 2018 में सीबीआइ ने बीएसएफ कमांडेंट से जुड़े कथित घूसखोरी के मामले में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. हक मुर्शिदाबाद जिले में भी सक्रिय है, इडी पशु तस्करी और ऐसी ही अन्य गतिविधियों से जुड़े हवाला लेनदेन की भी जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >