सिंगला बागान के सहप्रबंधक पर जानलेवा हमला

दार्जिलिंग : सह प्रबंधक पर जानलेवा हमले की घटना के बाद सिंगला चाय बागान में सस्पेंशन ऑप वर्क का नोटिस लगाकर बागान बंद कर दिया गया. सह प्रबंधन ओम प्रकाश चोटिया फिलहाल सिलीगुड़ी के एक नर्सिंगहोम में चिकित्साधीन है. उनकी शिकायत पर दार्जिलिंग सदर थाना पुलिस ने आरोपी श्रमिक दीपेश लिंबु को गिरफ्तार कर लिया […]

दार्जिलिंग : सह प्रबंधक पर जानलेवा हमले की घटना के बाद सिंगला चाय बागान में सस्पेंशन ऑप वर्क का नोटिस लगाकर बागान बंद कर दिया गया. सह प्रबंधन ओम प्रकाश चोटिया फिलहाल सिलीगुड़ी के एक नर्सिंगहोम में चिकित्साधीन है. उनकी शिकायत पर दार्जिलिंग सदर थाना पुलिस ने आरोपी श्रमिक दीपेश लिंबु को गिरफ्तार कर लिया है.

चाय बागान श्रमिक संगठन ज्वॉयेंट फोरम हिल की ओर से बातचीत के माध्यम से समस्या के समाधान की कोशिश की जा रही है.सदर थाना सूत्रों से पता चला है कि दो दिनों पहले सिंगला चाय बागान के सह प्रबंधक ओम प्रकाश चोटिया पर श्रमिक दीपेस लिंबु ने वाद विवाद के दौरान हसिया से वार कर दिया.

इससे श्री चोटिया गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन्हे सिलीगुड़ी के एक नर्सिंगहोम में भर्ती करवाया गया है. घटना के बाद श्री चोटिया की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी दीपेश लिंबु को गिरफ्तार कर लिया. इधर घटना के बाद सुरक्षा के अभाव की बात कहकर बागान प्रबंधन बगान बंद कर चले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >