कोलकाता : कोलकाता पुलिस की तरफ से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच क्रिसमस की रात को महानगर के विभिन्न इलाकों से अलग-अलग आपराधिक मामलों में कुल 690 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कोलकाता पुलिस सूत्रों के मुताबिक गैर जमानती धारा के तहत फरार आरोपियों में से 138 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. शराब पीकर बाइक चलाने के आरोप में 158 बाइक चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के अलावा कई चालकों के लाइसेंस भी सस्पेंड किये गये हैं.
क्रिसमस की रात 690 गिरफ्तार
कोलकाता : कोलकाता पुलिस की तरफ से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच क्रिसमस की रात को महानगर के विभिन्न इलाकों से अलग-अलग आपराधिक मामलों में कुल 690 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कोलकाता पुलिस सूत्रों के मुताबिक गैर जमानती धारा के तहत फरार आरोपियों में से 138 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. शराब पीकर […]

बाइक में एक से अधिक सवारी के आरोप में 201 लोगों को पकड़ा गया है. बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने के आरोप में 589 बाइकर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गयी है. लापरवाही से बाइक चलाने के आरोप में 39 लोगों को पकड़ा गया है.
यही नहीं, बिना कागजात वाहन चलाने के आरोप में पुलिस ने 18 वाहनों को जब्त किया है. बड़े मामलों में काफी दिनों से फरार 75 बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया है. कोलकाता पुलिस की तरफ से कहा गया था कि क्रिसमस की पूर्व संध्या से देर रात को विभिन्न मामलों में 1726 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी थी.
क्रिसमस देर रात तक 690 लोगों को पकड़ा गया. कोलकाता पुलिस की तरफ से आपराधिक वारदातों को अंजाम देनेवाले लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा.
विधाननगर : क्रिसमस की रात 257 आरोपी गिरफ्तार
कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत विभिन्न इलाकों से क्रिसमस की रात पुलिस ने कुल 257 लोगों को गिरफ्तार किया. विधाननगर पुलिस की ओर क्रिसमस व नववर्ष को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये, जिसके बावजूद कुछ इलाकों में मनचले ट्रैफिक पुलिस के सारे नियमों को ताक पर रखते हुए अपनी हरकतों से बाज नहीं आये.
इन मामलों में किये गये गिरफ्तार
विधाननगर के डीसी (मुख्यालय) कुणाल अग्रवाल ने बताया कि शराब पीकर बाइक चलाने, बिना हेलमेट बाइक चलाने, रेस ड्राइविंग समेत ट्रैफिक नियमों को तोड़ने के मामले में कुल 242 लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं, विधाननगर की स्पेशल महिला टीम ने विभिन्न इलाकों से नाइट पेट्रोलिंग करते हुए महिला सुरक्षा से संबंधित मामलों में कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया.