बीएसएफ ने ड्रग्स व पशु तस्करों पर कसा शिकंजा

ड्रग्स और मवेशियों की तस्करी के आरोप में 508 तस्कर गिरफ्तार भारत-बांग्लादेशी सीमावर्ती इलाकों से फेंसिडिल की 174461 बोतलें व 28039 मवेशी जब्त कोलकाता : राज्य के मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना और नदिया जिले में बांग्लादेश सीमा से लगते क्षेत्रों में तस्करी की घटनाओं को रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर […]

ड्रग्स और मवेशियों की तस्करी के आरोप में 508 तस्कर गिरफ्तार

भारत-बांग्लादेशी सीमावर्ती इलाकों से फेंसिडिल की 174461 बोतलें व 28039 मवेशी जब्त
कोलकाता : राज्य के मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना और नदिया जिले में बांग्लादेश सीमा से लगते क्षेत्रों में तस्करी की घटनाओं को रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से अभियान तेज किया गया है. मुख्य तौर से इस वर्ष अगस्त महीने से उनके अभियानों की गति बढ़ी है. अभियान के दौरान खासतौर से फेंसिडिल व मवेशियों की तस्करी करनेवालों पर लगाम कसने में खासी सफलता हाथ लगी है. साथ ही घुसपैठियों को पकड़ने में बीएसएफ कामयाब रहा है.
इस वर्ष 24 नवंबर तक बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती इलाकों में अभियान चलाकर फेंसिडिल की 174461 बोतलें, 865.74 किलोग्राम गांजा, 21.11 लाख रुपये के जाली नोट और 28039 मवेशियों को जब्त किया है, जब उन्हेें बांग्लादेश तस्करी करने की कोशिश की जा रही थी. साथ ही 508 तस्करों और 1946 घुसपैठियों को गिरफ्तार करने में भी बीएसएफ सफल रहा है. जानकारी के अनुसार बॉर्डर आउटपोस्ट बानपुर, हाकिमपुर, अमुदिया, पानीटार, माहखोला, पेट्रापोल में बीएसएफ तस्करों के खिलाफ अभियान पर जोर दे रही है.
बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार इस वर्ष 24 नवंबर तक राज्य के सीमावर्ती इलाकों से बीएसएफ साउथ बंगाल फ्रंटियर के जवानों ने दो करोड़ रुपये मूल्य से ज्यादा के सोना जब्त करने में हासिल की है. गत वर्ष यानी 2018 को बीएसएफ ने 27.17 किलोग्राम सोना जब्त किया था, जिनकी कीमत 8.44 करोड़ रुपये थी. वर्ष 2017 में 34.10 किलोग्राम सोना राज्य के सीमावर्ती इलाकों से बरामद किये गये, जिनकी कीमत 9.85 करोड़ रुपये थी. चांदी की बात करें तो इस वर्ष लगभग साढ़े पांच लाख रुपये मूल्य से ज्यादा की चांदी जब्त हुई.
गत वर्ष सीमावर्ती इलाकों में चलाये अभियान के दौरान बीएसएफ ने 42.33 लाख रुपये के 111.06 किलोग्राम चांदी जब्त किये थे. वर्ष 2017 में 93.92 किलोग्राम चांदी बरामद की गयी थी, जिनकी कीमत 35.53 लाख रुपये थी. आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती इलाकों में सोना और चांदी तस्करी की घटनाओं को कम किया जा सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >