एटीएम नहीं, फिर भी एकाउंट से एटीएम से निकाले गये रुपये

पानागढ़ : एकाउंट में एटीएम सुविधा नहीं लेने के बावजूद एटीएम से कार्ड द्वारा दो बार करके 13 हजार 500 रुपये गायब करने का मामला प्रकाश में आया है. उक्त घटना बीरभूम जिले के दुबराजपुर थाना के इस्लामपुर इलाके की है. छात्रवृत्ति स्कॉलरशिप हेतु सरकार से मिलने वाले रुपयों के लिए एसबीआई बैंक में छठीं […]

पानागढ़ : एकाउंट में एटीएम सुविधा नहीं लेने के बावजूद एटीएम से कार्ड द्वारा दो बार करके 13 हजार 500 रुपये गायब करने का मामला प्रकाश में आया है. उक्त घटना बीरभूम जिले के दुबराजपुर थाना के इस्लामपुर इलाके की है. छात्रवृत्ति स्कॉलरशिप हेतु सरकार से मिलने वाले रुपयों के लिए एसबीआई बैंक में छठीं कक्षा का छात्र रफीजुल खान ने अपना अकाउंट खोला था.

रफीजुल का कहना है कि एटीएम की सुविधा उसने बैंक से नहीं ली थी और ना ही बैंक ने यह सुविधा उसे प्रदान की है. बावजूद इसके उसके अकाउंट से 13500 रुपये गायब हो गए हैं. उक्त रुपए पासबुक अपडेट करने पर पता चला कि गायब है.

घटना को लेकर दुबराजपुर थाने में छात्र के परिजनों ने शिकायत की है. पुलिस मामले को लेकर तहकीकात कर रही है. पीड़ित ने बताया कि दो सितंबर को दुबराजपुर कमारसाला स्थित एटीएम से 9500 तथा तीन अक्टूबर को सिउड़ी बस स्टैंड स्थित एटीएम से चार हजार रुपए निकाले गए हैं. घटना को लेकर बैंक मैनेजर को मामले से अवगत कराते हुए शिकायत की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >