शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी : शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में शुक्रवार रात एनजेपी थाना पुलिस ने साउथ कॉलोनी इलाके से कृष्ण राउत नामक एक युवक को गिरफ्तार किया.थाना पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता युवती मालबाजार की रहने वाली है. युवती के साथ कृष्ण का फोन पर परिचय […]

सिलीगुड़ी : शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में शुक्रवार रात एनजेपी थाना पुलिस ने साउथ कॉलोनी इलाके से कृष्ण राउत नामक एक युवक को गिरफ्तार किया.थाना पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता युवती मालबाजार की रहने वाली है.

युवती के साथ कृष्ण का फोन पर परिचय हुआ था. जिसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गयी. आरोप है कि शादी का प्रलोभन देकर युवक ने कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाये. बताया जा रहा है कि बार-बार युवती द्वारा शादी करने की बात कहने पर वह टालमटोल करता था. जिसके बाद युवती ने बाध्य होकर युवक के खिलाफ एनजेपी थाने में शिकायत दर्ज करायी. शुक्रवार रात को एनजेपी थाना पुलिस ने उसे शहर के साउथ कॉलोनी इलाके से गिरफ्तार किया. शनिवार आरोपी को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेशी हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >