बाइक सवार युवक का शव तालाब से बरामद

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना अंतर्गत कंटाखल बाई पास के नजदीक तालाब से मंगलवार को लगभग ढाई बजे एक युवक का शव बरामद किया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि सुभाषग्राम कंटाखल में लापरवाही से ड्राइविंग करने के कारण युवक बाइक समेत तालाब में गिर गया है. शव की पहचान राहुल दास (24) […]

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना अंतर्गत कंटाखल बाई पास के नजदीक तालाब से मंगलवार को लगभग ढाई बजे एक युवक का शव बरामद किया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि सुभाषग्राम कंटाखल में लापरवाही से ड्राइविंग करने के कारण युवक बाइक समेत तालाब में गिर गया है. शव की पहचान राहुल दास (24) के रूप में की गयी है.

वह सुभाषग्राम चंडीतला पार्क का रहने वाला था. शव को बारूईपुर के स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार को भी सागर मंडल (18) नाम के एक युवक का शव उसी तालाब से बरामद किया गया था. वह सोनारपुर के निवेदिता पार्क का रहने वाला था. पुलिस का कहना है कि लापरवाही से ड्राइविंग करने के कारण इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >