आसनसोल : पत्नी की हत्या के आरोपी पति को जेल भेजा

आसनसोल : जामुड़िया थाना अंतर्गत परसिया गांव की विवाहिता मामोनी घोष से दहेज की मांग को लेकर उसपर शारीरिक व मानसिक रूप से अत्याचार करने तथा उसकी हत्या करने के मामले मे मृतका के भाई चंद्रशेखर गोप की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति मिलन घोष को गिरफ्तार कर उसे पुलिस रिमांड पर लिया था. […]

आसनसोल : जामुड़िया थाना अंतर्गत परसिया गांव की विवाहिता मामोनी घोष से दहेज की मांग को लेकर उसपर शारीरिक व मानसिक रूप से अत्याचार करने तथा उसकी हत्या करने के मामले मे मृतका के भाई चंद्रशेखर गोप की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति मिलन घोष को गिरफ्तार कर उसे पुलिस रिमांड पर लिया था.

रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उसे दोबारा रविवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजेएम के समक्ष पेश किया गया. सीजेएम ने आरोपी की जमानत खारिज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. शिकायत के अनुसार इसी वर्ष मामोनी की शादी हुई थी.
शादी के कुछ दिनों के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मामोनी पर शारीरिक व मानसिक रूप से अत्याचार कर रहे थे. बीते 12 अक्तूबर को आरोपियों ने उसे जलाकर मार डाला. मामले पर ससुराल के कई अन्य सदस्य भी आरोपी बनाये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >