फंदे से लटका मिला जेयू के पीएचडी स्कॉलर

कोलकाता/खड़गपुर. जादवपुर विश्वविद्यालय के एक शोधार्थी का शव शनिवार को पश्चिम मिदनापुर जिले के एक मेस में फंदे से लटका पाया गया. बेलदा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के केशियारी का रहने वाला 25 वर्षीय प्रियदीप पिछले कई महीनों से बेलदा में एक मेस में रह रहा था. अधिकारी ने बताया […]

कोलकाता/खड़गपुर. जादवपुर विश्वविद्यालय के एक शोधार्थी का शव शनिवार को पश्चिम मिदनापुर जिले के एक मेस में फंदे से लटका पाया गया. बेलदा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के केशियारी का रहने वाला 25 वर्षीय प्रियदीप पिछले कई महीनों से बेलदा में एक मेस में रह रहा था.

अधिकारी ने बताया कि जब प्रियदीप दोपहर के भोजन के लिए नहीं आया और उसका कमरा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो अन्य साथियों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि वह फंदे से लटका हुआ है.
इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उसके परिवार के सदस्यों के हवाले से अधिकारी ने बताया कि प्रियदीप अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए मेस में रह रहा था. जादवपुर विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों को घटना के बारे में पता चला है लेकिन दुर्गा पूजा की छुट्टी खत्म होने के बाद संस्थान खुलने पर ही जानकारी मिल सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >