दोस्त को गोदाम की छत से फेंका, अस्पताल में मौत

जलपाईमोड़ संलग्न गौशाला मोड़ इलाके में रविवार देर रात की घटना मृतक के घरवालों ने दर्ज कराया मामला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश सिलीगुड़ी : दो दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक ने दूसरे दोस्त को गोदाम की छत से धक्का देकर नीचे गिराने का मामला […]

जलपाईमोड़ संलग्न गौशाला मोड़ इलाके में रविवार देर रात की घटना

मृतक के घरवालों ने दर्ज कराया मामला

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

सिलीगुड़ी : दो दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक ने दूसरे दोस्त को गोदाम की छत से धक्का देकर नीचे गिराने का मामला उजागर हुआ है. बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से जख्मी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

यह घटना रविवार देर रात जलपाईमोड़ संलग्न गौशाला मोड़ इलाके में घटी. मृत युवक का नाम मोहम्मद हाबूल हुसैन बताया गया है. वह सिलीगुड़ी नगर निगम के 5 नंबर वार्ड नूतनपाड़ा इलाके का रहने वाला था. वो पेशे से गाड़ी चालक था. घटना के पीछे दोनों के बीच आपसी रंजिश बताया जा रहा है. मृत युवक के परिजनों द्वारा थाने में मामला दर्ज कराने के बाद सिलीगुड़ी थाना की पुलिस ने आरोपी युवक राजा चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को उसे सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >