पत्नी की गला काट कर की हत्या, फिर खुद दी जान

बेलघरिया थाना के कमरहट्टी इलाके की है घटना कोलकाता :पत्नी की चाकू से लगा काट कर नृशंस हत्या करने के बाद पति ने खुद भी तालाब में कूद कर जान दे दी. यह दिल दहला देने वाली घटना बेलघरिया थाना अंतर्गत कमरहट्टी के धोबिया बागान इलाके की है. मृत दंपती के नाम शेख साजिद खान […]

बेलघरिया थाना के कमरहट्टी इलाके की है घटना

कोलकाता :पत्नी की चाकू से लगा काट कर नृशंस हत्या करने के बाद पति ने खुद भी तालाब में कूद कर जान दे दी. यह दिल दहला देने वाली घटना बेलघरिया थाना अंतर्गत कमरहट्टी के धोबिया बागान इलाके की है. मृत दंपती के नाम शेख साजिद खान और परवीन खातून बताये गये हैं. साजिद पेशे से बस चालक था. किस कारण यह घटना हुई,
इसका पता नहीं चल पाया है. मिली जानकारी के अनुसार, तीन वर्ष पहले कमरहट्टी के रहने वाले साजिद की शादी काशीपुर की परवीन खातून से हुई थी. उनका दो वर्ष का एक बच्चा भी है. बताया गया है कि सोमवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. उसी दौरान घर के लोगों ने अचानक परवीन की चिल्लाने की आवाज सुनी और उसके कमरे में पहुंचे तो देखा कि परवीन खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी. उसके गले से काफी खून निकल रहा था. उसके पास ही साजिद भी फांसी लगा कर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था.
घर के लोगों ने किसी प्रकार दोनों को गंभीर हालत में सागर दत्त अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने परवीन को मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि अस्पताल ले जाने के रास्ते में साजिद रिक्शा से कूद कर सागर दत्त अस्पताल परिसर के तालाब में कूद गया. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से काफी देर तक तलाशी के बाद साजिद का शव बरामद किया गया. पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >