तेज बाइक चलाकर कांस्टेबल को घायल करनेवाला गिरफ्तार

आरोपी दानेश्वर झा को सोनू स्टंट के नाम से जानते हैं लोग घटना के बाद वाराणसी फरार हो गया था कोलकाता : करया थाना इलाके में एक जुलाई की रात को चलाये गये अभियान के दौरान बिना हेलमेट तेजी से बाइक चलानेवाले को पकड़ने के लिए कोलकाता ट्रैफिक पुलिस के एक कांस्टेबल ने अकेले कोशिश […]

आरोपी दानेश्वर झा को सोनू स्टंट के नाम से जानते हैं लोग

घटना के बाद वाराणसी फरार हो गया था
कोलकाता : करया थाना इलाके में एक जुलाई की रात को चलाये गये अभियान के दौरान बिना हेलमेट तेजी से बाइक चलानेवाले को पकड़ने के लिए कोलकाता ट्रैफिक पुलिस के एक कांस्टेबल ने अकेले कोशिश की थी. इस क्रम में बाइक के पीछे कुछ दूरी तक वह सड़क पर घिसटते आगे चले गये और गिर पड़े. इस घटना में पुलिस के कांस्टेबल घायल हो गये थे.
हालांकि आरोपी बाइक चालक उस वक्त फरार होने में कामयाब रहा था. आखिरकार आरोपी बाइक चालक को पकड़ने की पुलिस की कोशिश सफल हुई. आरोपी को शनिवार को पंचानन ग्राम से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. साथ ही उसके बाइक को भी जब्त कर लिया गया है. इस बात की पुष्टि कोलकाता पुलिस के डीसी (ट्रैफिक) संतोष पांडेय ने की है.
क्या है मामला :
आरोपी का नाम दानेश्वर झा (19) बताया गया है. वह सोनू स्टंट के नाम से जाना जाता है. पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए घटनास्थल और आसपास की सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की गयी. जांच मेें आरोपी के बाइक के मॉडल का पता चला. साथ ही उसके हाथों में पुलिस ने टैटू बना पाया.
इतना ही नहीं, आरोपी दाहिने हाथ में घड़ी पहनता है, इसपर भी गौर किया गया. पुलिस ने महानगर में उस माॅडल के बाइकों की सूची बनायी, जो आरोपी को चलाते हुए देखा गया था. ऐसे करीब 180 बाइकों की सूची मिली. उनके मालिकों के नाम और ठिकानों का भी पता चला. जांच के बाद पुलिस को सोनू स्टंट नाम के प्रचलित युवक का पता चला जो घटना के बाद से ही महानगर में नहीं था. उसकी खोजबीन की गयी और पकड़ा गया.
पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद आरोपी ने घटना की बात स्वीकार कर ली. प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने कहा है कि घटना के बाद आरोपी वाराणसी चला गया था. कुछ दिनों बाद वह वापस आया और पंचानन ग्राम स्थित अपने मामा के पास रहने लगा. पिछले वर्ष उसने कक्षा 12 की परीक्षा उतीर्ण की थी.
उसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी. शरीर पर टैटू बनाने के काम के साथ उसके रुपये कमाने का जरिया बाइक से स्टंट दिखाना है. उसने अपने शरीर के विभिन्न हिस्सों में टैटू बनवाया है. हाल ही में उसने महंगी बाइक खरीदी थी. उसकी बाइक और हाथों में बने टैटू उसकी गिरफ्तारी के प्रमुख कारण रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >