दार्जिलिंग: भारी बारिश की वजह से बुजुर्ग दंपत्ति के घर पर गिरा मलबा, मौत

दार्जिलिंग: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में एक बुजुर्ग दंपत्ति की मौत हो गई. घटना बीती रात की है जब भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ और बड़ी मात्रा में मलबा उनके घर पर आ गिरा. जानकारी के मुताबिक घटना दार्जिलिंग के सुखिया स्थित पुबुंग फाटक के पास की है. यहां एक 60 वर्षीय बुजुर्ग […]

दार्जिलिंग: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में एक बुजुर्ग दंपत्ति की मौत हो गई. घटना बीती रात की है जब भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ और बड़ी मात्रा में मलबा उनके घर पर आ गिरा. जानकारी के मुताबिक घटना दार्जिलिंग के सुखिया स्थित पुबुंग फाटक के पास की है.

यहां एक 60 वर्षीय बुजुर्ग अपनी पत्नी के साथ रहते थे. यहां पहाड़ी इलाके में सड़क बनाने का काम हो रहा था. बीती रात जब भारी बारिश हुई तो निर्माण कार्य की वजह से काफी मात्रा में मलबे ने उस समय दंपत्ति के घर को अपनी चपेट में ले लिया जब वो दोनों नींद में थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >