लाखों के जाली नोटों के साथ तीन युवक गिरफ्तार

कोलकाता : कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मंगलवार को पार्क स्ट्रीट थाना अंतर्गत एजेसी बोस रोड से 6.50 लाख रुपये के जाली नोटों सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम नसीरूद्दीन मोमिन उर्फ वोटू (29), शहीद शेख (28) और सुमन सरकार (23) बताये गये हैं. सुमन उत्तर दिनाजपुर का […]

कोलकाता : कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मंगलवार को पार्क स्ट्रीट थाना अंतर्गत एजेसी बोस रोड से 6.50 लाख रुपये के जाली नोटों सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है.

आरोपियों के नाम नसीरूद्दीन मोमिन उर्फ वोटू (29), शहीद शेख (28) और सुमन सरकार (23) बताये गये हैं. सुमन उत्तर दिनाजपुर का निवासी है, जबकि अन्य दोनों मालदा के कालियाचक के रहनेवाले हैं.
आरोप है कि तीनों महानगर में जाली नोटों की खेप किसी को सप्लाई करने आये थे. पुलिस पूछताछ कर उनके अन्य साथियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >