कोलकाता : कोफेपोसा एक्ट के तहत दो लोगों पर मामला दर्ज

कोलकाता : देश में करोड़ों रुपये के सोना तस्करी व हवाला मामले में दो लोगों पर डीआरआइ ने कंजरवेशन ऑफ फॉरेन एक्सचेंज एंड प्रीवेंशन ऑफ स्मगलिंग एक्टिविटीज (कोफेपोसा) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. उनके नाम अशोक जालान और अमित जालान हैं. अशोक साल्टलेक और अमित बांगुड़ एवेन्यू के रहनेवाले हैं. सोना तस्करी के […]

कोलकाता : देश में करोड़ों रुपये के सोना तस्करी व हवाला मामले में दो लोगों पर डीआरआइ ने कंजरवेशन ऑफ फॉरेन एक्सचेंज एंड प्रीवेंशन ऑफ स्मगलिंग एक्टिविटीज (कोफेपोसा) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. उनके नाम अशोक जालान और अमित जालान हैं. अशोक साल्टलेक और अमित बांगुड़ एवेन्यू के रहनेवाले हैं. सोना तस्करी के एक मामले में उनका नाम आने के बाद गत जून महीने में उन्हें गिरफ्तार किया गया था.

जांच के बाद पता चला कि दोनों, देश के कई हिस्सों में सोना तस्करी और हवाला मामलों के मास्टरमाइंड रहे हैं. आरोप है कि करीब 420 किलोग्राम सोना (करीब 120 करोड़ रुपये मूल्य) की तस्करी के मूल आरोपी वे ही हैं. इसका पता चलने के बाद दोनों के खिलाफ कोफेपोसा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >