दो लाख रुपये के नकली नोटों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपी महाराष्ट्र के रहनेवाले कोलकाता : न्यू मार्केट थाना अंतर्गत जवाहर लाल नेहरू रोड से कोलकाता पुलिस के स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने गुरुवार को जाली नोटों सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम मोहम्मद सलीम (30) और शहबाज अहमद सिद्दीकी (28) बताये गये हैं. दोनों महाराष्ट्र के नागपुर के रहनेवाले हैं. […]

आरोपी महाराष्ट्र के रहनेवाले

कोलकाता : न्यू मार्केट थाना अंतर्गत जवाहर लाल नेहरू रोड से कोलकाता पुलिस के स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने गुरुवार को जाली नोटों सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम मोहम्मद सलीम (30) और शहबाज अहमद सिद्दीकी (28) बताये गये हैं. दोनों महाराष्ट्र के नागपुर के रहनेवाले हैं. आरोपियों के कब्जे से दो लाख रुपये के जाली नोट जब्त किये गये हैं.
कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (एसटीएफ) शुभंकर सिन्हा सरकार ने बताया कि आठ जून को एक मामले में असीम अकरण उर्फ वसीम की गिरफ्तारी हुई थी. उसी से पूछताछ के बाद जाली नोटों के कारोबार से जुड़े दोनों आरोपियों के नाम का पता चला. आरोप है कि दोनों जाली नोटों की खेप महानगर में किसी को सप्लाई करने आये थे. फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर उनके साथियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >