सास की हत्या के आरोप में बहू गिरफ्तार

खड़गपुर : गड़बेता थाना अंतर्गत तेलीबेड़िया गांव से पुलिस ने सास की हत्या के आरोप में मृतका की बहू को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार मृतका का नाम बेहला पाल (60) है. वहीं आरोपी बहू का नाम पूर्णिमा पाल है. गौरतलब है कि गत पांच मई को बेहला पाल को जख्मी हालत में परिवार के […]

खड़गपुर : गड़बेता थाना अंतर्गत तेलीबेड़िया गांव से पुलिस ने सास की हत्या के आरोप में मृतका की बहू को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार मृतका का नाम बेहला पाल (60) है. वहीं आरोपी बहू का नाम पूर्णिमा पाल है.

गौरतलब है कि गत पांच मई को बेहला पाल को जख्मी हालत में परिवार के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल से कोलकाता स्थानांतरित किया गया, जहां कुछ दिन पहले बेहला की मौत हो गयी.

घटना की जांच कर रही पुलिस को जानकारी मिली थी कि बेहला के सिर पर उसकी बहू ने सबल (लोहे का छड़) से वार किया था. पुलिस आरोपी बहू को गिरफ्तार करके यह मालूम करने की कोशिश कर रही है कि घटना में कौन कौन लोग शामिल है और हत्या के पीछे क्या रहस्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >