ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार, छह गिरफ्तार

मैनेजर, ग्राहक व यौनकर्मी गिरफ्तार एएचटीयू की टीम ने किया गिरफ्तार कोलकाता : बड़ाबाजार में ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए लालबाजार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने एक गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों में मैनेजर, ग्राहक व तीन यौनकर्मी शामिल हैं. कोलकाता पुलिस […]

मैनेजर, ग्राहक व यौनकर्मी गिरफ्तार

एएचटीयू की टीम ने किया गिरफ्तार
कोलकाता : बड़ाबाजार में ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए लालबाजार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने एक गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों में मैनेजर, ग्राहक व तीन यौनकर्मी शामिल हैं.
कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि इसके पहले गिरीश पार्क के एक मकान में देह व्यापार की जानकारी पाकर वहां रेड कर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद पता चला कि जोड़ासांको इलाके में भी एक ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा धड़ल्ले से चलाया जा रहा है.
इस जानकारी के बाद एएचटीयू की टीम ने मामले की जांच शुरू की और मैनेजर मुकेश शर्मा के अलावा एक दलाल महेंद्र ठाकुर समेत छह लोगों को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया. मौके से पुलिस ने काफी आपत्तिजनक वस्तुएं भी जब्त की है. आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >