तृणमूल कार्यकर्ता को मारी गोली, हालत नाजुक

पुंडिबाड़ी बाजार इलाके में बदमाशों ने अचानक किया हमला कूचबिहार : कूचबिहार 2 नंबर ब्लॉक के पुंडिबाड़ी बाजार इलाके में रविवार रात बदमाशों की गोली से एक तृणमूल कार्यकर्ता जख्मी हो गया. जख्मी तृणमूल कार्यकर्ता का नाम प्रसेनजीत शर्मा है. घायल तृणमूल कर्मी का घर बाजार संलग्न इलाके में है. घटना के बाद स्थानीय लोगों […]

पुंडिबाड़ी बाजार इलाके में बदमाशों ने अचानक किया हमला

कूचबिहार : कूचबिहार 2 नंबर ब्लॉक के पुंडिबाड़ी बाजार इलाके में रविवार रात बदमाशों की गोली से एक तृणमूल कार्यकर्ता जख्मी हो गया. जख्मी तृणमूल कार्यकर्ता का नाम प्रसेनजीत शर्मा है. घायल तृणमूल कर्मी का घर बाजार संलग्न इलाके में है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी हालत में उसे कूचबिहार एमजेएम अस्पताल में भर्ती करवाया. हालत बिगड़ते देख उसे उत्तरबंगाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. घटना से पूरे इलाके में आतंक कायम हो गया है. तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात की गयी है.
स्थानीय व पुलिस सूत्रों से पता चला है कि रविवार रात प्रसेनजीत शर्मा पुंडिबाड़ी बाजार में एक मिठाई दूकान से मिठाई लेकर बाइक के बाद खड़ा था. उसके दो दोस्त एक अन्य परिचित से बात कर रहे थे. उस समय एक बाइक पर कई बदमाश वहां पहुंचे, प्रसेनजीत पर गोली चलायी व भाग गये. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी को कूचबिहार एमजेएन अस्पताल ले जाया गया.
अस्पताल सूत्रों से पता चला है कि उसके कमर के नीचे गोली लगी है. स्थिति नाजुक देखते हुए सिलीगुड़ी के उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है. किसी ने क्यों गोली चलायी, इसका पता अबतक नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >