यूनियनबाजी की हद: कॉलेज में दाखिले के लिए छात्र नेताओं ने मांगे रुपये, नहीं देने पर किया प्रताड़ित

कोलकाता. कॉलेज में दाखिले के पहले ही एक छात्रा को कॉलेज के अंदर छात्र राजनीति का एक भयावह व कड़वा अनुभव का सामना करना पड़ा. कॉलेज में भर्ती होने के पहले छात्रा ने यूनियन द्वारा मांगे गये रकम को देने में असमर्थता जाहिर की तो उसे देर रात तक यूनियन के सदस्यों ने कॉलेज कैंपस […]

कोलकाता. कॉलेज में दाखिले के पहले ही एक छात्रा को कॉलेज के अंदर छात्र राजनीति का एक भयावह व कड़वा अनुभव का सामना करना पड़ा. कॉलेज में भर्ती होने के पहले छात्रा ने यूनियन द्वारा मांगे गये रकम को देने में असमर्थता जाहिर की तो उसे देर रात तक यूनियन के सदस्यों ने कॉलेज कैंपस में स्थित यूनियन कमरे में कैद रखा.
घटना भवानीपुर इलाके के श्यामा प्रसाद कॉलेज में मंगलवार की है. किसी तरह पीड़ित छात्रा यूनियन रूम से बाहर निकली और भवानीपुर थाने में जाकर यूनियन के दो सदस्य मिठुन दास और राहुल राय के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. जिसके बाद से दोनों आरोपी सदस्य फरार है. भवानीपुर थाने की पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है.

क्या था मामला : शिकायत में पीड़ित छात्र ने पुलिस को बताया कि वह बांसद्रोनी इलाके की रहने वाली है. भवानीपुर इलाके में श्यामा प्रसाद कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के दाखिला के लिए वह फॉर्म भरी थी. जिसके बाद मेरिट लिस्ट में उसका नाम भी निकल गया. लेकिन नाम निकलने के बाद दाखिले की तिथि के भीतर वह उस कॉलेज में भर्ती नहीं हो सकी. मंगलवार को कॉलेज में भर्ती होने के लिए वह गयी थी. लेकिन समय निकल जाने के कारण उसने दाखिले के लिए यूनियन की मदद मांगी. पीड़िता का आरोप है कि यूनियन के सदस्यों ने शुरुआत में तीन हजार अतिरिक्त रुपये उससे मांगे, जिसे उसने दे दिया. लेकिन इसके बावजूद उसे दाखिला नहीं मिला.

अतिरिक्त रुपये की मांग में छात्रा को यूनियन कक्ष में किया कैद : पीड़िता ने शिकायत में भवानीपुर थाने के अधिकारियों को बताया कि तीन हजार रुपये अतिरिक्त देने के बावजूद यूनियन के सदस्य उससे पांच हजार रुपये और मांगे. जिसे देने में उसने असमर्थता जाहिर की. इसे सुन कर यूनियन के दो सदस्य मिठुन दास और राहुल राय ने उसे यूनियन के कक्ष में काफी देर तक बिठा दिया. तकरीबन रात 11 बजे के करीब वह किसी तरह से यूनियन कक्ष से बाहर निकली और भवानीपुर थाने पहुंची. पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उससे यूनियन के सदस्यों ने अश्लील बातें भी की. पूरे मामले को सुनने के बाद पुलिस ने दोनों यूनियन के सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. वहीं, इस घटना के बाद पीड़िता को थाने के अधिकारियों ने कॉलेज में ले जाकर उसका दाखिला कराने में उसकी मदद की. इधर, घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार बताये गये है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >