मानसिक बीमार युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत राजारहाट थाना के शिखरपुर इलाके में देर रात धार्मिक कार्यक्रम से लौट रही मानसिक रूप से बीमार एक युवती से दुष्कर्म किया गया. पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति का नाम करुण नस्कर उर्फ कन्हाई है. […]

कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत राजारहाट थाना के शिखरपुर इलाके में देर रात धार्मिक कार्यक्रम से लौट रही मानसिक रूप से बीमार एक युवती से दुष्कर्म किया गया.

पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति का नाम करुण नस्कर उर्फ कन्हाई है. वह राजारहाट के शिखरपुर का ही रहनेवाला है और सब्जी व्यवसायी है. घटना गत 28 मार्च की रात को हुई. युवती धार्मिक कार्यक्रम से लौट रही थी.
शिखरपुर इलाके में सुनसान रास्ते से होकर गुजरते समय ही आरोपी ने उसे रास्ते में पकड़ कर खींच कर एक झाड़ी में ले गया और वहां उससे कुकर्म किया. पीड़िता के परिवारवालों का कहना है कि युवती अकेली लौट रही थी, तभी झाड़ी के पास ही करुण शराब पी रहा था और उसने युवती को अपना शिकार बनाया.
दूसरे दिन परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलते ही शुक्रवार देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >