हावड़ा आ रही कामख्या एक्सप्रेस से 38.50 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया यात्री

खड़गपुर/कोलकाता : आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री के पास से तलाशी अभियान के दौरान 38 लाख 50 हजार रुपये नगदी जब्त किये हैं. यात्री इसके बारे में कोई कागजात व जानकारी नहीं दे पाने के कारण पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लेकर रुपये […]

खड़गपुर/कोलकाता : आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री के पास से तलाशी अभियान के दौरान 38 लाख 50 हजार रुपये नगदी जब्त किये हैं. यात्री इसके बारे में कोई कागजात व जानकारी नहीं दे पाने के कारण पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लेकर रुपये को जब्त कर लिया.
पकड़े गये यात्री का नाम जयदेव सामंत (46) हैं. वह घाटाल थाना अंतर्गत बलरामपुर गांव का निवासी हैं. रेलवे से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कटक से हावड़ा आ रही पुरी-कामख्या एक्सप्रेस में आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया.
इस दौरान सामानों की जांच करने पर एक यात्री के बैग से 38 लाख 50 हजार नगदी मिले. वह इतने रुपये लेकर क्यों सफर कर रहा था और कहां लेकर जा रहा था. इन सवालों को यात्री से पूछने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >