अंडाल : मोइरा कोलियरी में अपराधियों का तांडव

घर में घुस कर महिला से मारपीट, हजारों रुपये के गहनों की लूट कोलियरी कर्मियों के चार बंद आवासों को भी बनाया अपना निशाना अंडाल थाने में प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तारी न होने से श्रमिकों में आतंक अंडाल : अंडाल थाना अंतर्गत मोइरा कोलियरी में मंगलवार की रात अपराधियों ने इसीएल के आवासों में धावा बोल […]

  • घर में घुस कर महिला से मारपीट, हजारों रुपये के गहनों की लूट
  • कोलियरी कर्मियों के चार बंद आवासों को भी बनाया अपना निशाना
  • अंडाल थाने में प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तारी न होने से श्रमिकों में आतंक
अंडाल : अंडाल थाना अंतर्गत मोइरा कोलियरी में मंगलवार की रात अपराधियों ने इसीएल के आवासों में धावा बोल कर महिला से मारपीट की तथा उनके आभूषण लूट ले गये. उन्होंने तीन बंद आवासों को भी निशाना बनाया. अंडाल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस जांच कर रही है. किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इसीएल कर्मी विजय मंडल की पत्नी ने बताया कि उनके पति रात्रि पाली में ड्यूटी करने नवकाजोड़ा कोलियरी गये हुए थे. वे बच्चों संग घर में अकेली थी. पति घर मनें बाहर से ताला बंद कर गये थे. रात 12:30 बजे अपराधियों ने आवास का ताला तोड़ कर प्रवेश किया. उनके साथ मारपीट की.
उन्होंने रड से उनकी तथा उनकी बेटियों की पिटाई की. रोने पर हत्या करने की धमकी दी. उनके कान का झुमका, नाक की नथनी, गले में सोने के चेन, बैग में रखा कान का झुमका, नथुनी एवं नगद 12 हजार रुपये लूट ले गये. जाते समय शोर मचाने पर हत्या करने की धमकी दोहराई. पड़ोसियों ने बताया कि माइनिंग सरदार संजय कुमार सोनी के बंद आवास में भी अपराधियों ने ताला तोड़ कर चोरी की. श्री सोनी तिलाबनी कोलियरी में माइनिंग सरदार है.
अपराधियों ने मोइरा चार नंबर में रामसागर महतो एवं विनोद सिंह के बंद आवासों में भी ताला तोड़ कर चोरी की. अंडाल थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी ने कहा कि शिकायत दर्ज की गई है. पुलिस छानबीन कर रही है. बहुत जल्द ही अपराधी गिरफ्तार किये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >