हावड़ा : नकली चेक मामले का सरगना दिल्ली से गिरफ्तार

हावड़ा : नकली चेक मामले के सरगना को सीआइडी ने गुरुवार रात दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम मोहम्मद उमर (32) है. उसे तीन दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर सीआइडी की टीम कोलकाता ला रही है. मालूम रहे कि सलकिया के केनरा बैंक के मैनेजर ने अनीश ठाकुर नामक एक युवक के खिलाफ […]

हावड़ा : नकली चेक मामले के सरगना को सीआइडी ने गुरुवार रात दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम मोहम्मद उमर (32) है. उसे तीन दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर सीआइडी की टीम कोलकाता ला रही है.
मालूम रहे कि सलकिया के केनरा बैंक के मैनेजर ने अनीश ठाकुर नामक एक युवक के खिलाफ नकली चेक जमा करने की गोलाबाड़ी थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उससे पूछताछ में पता चला कि यह रैकेट पूरे भारत में फैला हुआ है आैर अब तक इन्होंने 100 करोड़ की हेराफेरी की है.
इन रुपयों को हवाला के जरिये पाकिस्तान आैर खाड़ी देशों में भेजा जाता था. एक-एक करके पुलिस ने बिहार, बंगाल और झारखंड से कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया. इन गिरफ्तारियों के बाद घटना की जांच का जिम्मा सीआइडी ने लिया.
सभी आरोपियों को सीआइडी ने अपनी हिरासत में ले लिया और पूछताछ में उन्हें पता चला कि रैकेट का मुख्य सरगना दिल्ली में है. सीआइडी की टीम दिल्ली पहुंची आैर मोहम्मद उमर को गिरफ्तार कर लिया. शुक्रवार को दिल्ली की अदालत में पेश कर उसे तीन दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >