डॉक्टर बताकर फेसबुक पर दोस्ती फिर भेजने लगा अश्लील मैसेज

कोलकाता : खुद को डॉक्टर बताकर एक युवती से फेसबुक में दोस्ती कर उसे अश्लील वीडियो व मैसेज भेजने के आरोप में पुलिस ने आजमगढ़ से एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम रमेश महतो है. गिरफ्तार करने के बाद महानगर लाकर उसे बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया. जहां आरोपी को […]

कोलकाता : खुद को डॉक्टर बताकर एक युवती से फेसबुक में दोस्ती कर उसे अश्लील वीडियो व मैसेज भेजने के आरोप में पुलिस ने आजमगढ़ से एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम रमेश महतो है. गिरफ्तार करने के बाद महानगर लाकर उसे बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया. जहां आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
क्या है मामला :
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि फेसबुक पर एक युवक का उसे फ्रेंड रिकवेस्ट आया था. रिक्वेस्ट भेजनेवाले ने खुद को डॉक्टर बताया था. इसके बाद उसने उस रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया. पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद से लगातार वह उससे बातें जारी रखा.
इसी बीच, अचानक युवक उसे फेसबुक मैसेेजर में अश्लील वीडियो भेजने लगा. कई बार मना करने के बावजूद वह नहीं मान रहा था. परेशान होकर उसने इसकी शिकायत लालबाजार के साइबर थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी को आजमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >