कोलकाता : फेसबुक में एक युवक से दोस्ती करना एक युवती को काफी मंहगा पड़ गया. घटना उल्टाडांगा इलाके की है. आरोपी युवक अपनी बातों के जाल में फंसाकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाये और उसी दौरान उसकी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल के नाम पर उससे रुपये भी वसूलने लगा.
आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने इसकी शिकायत उल्टाडांगा थाने में दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने अनिमेश राय नामक आरोपी को गुजरात के वडोदरा से गिरफ्तार किया है.
पुलिस को प्राथमिक शिकायत में पीड़िता ने बताया कि फेसबुक में दोस्ती के बाद दोनों प्यार करने लगे थे. इसी बीच आरोपी गुजरात से कोलकाता आया और पार्क सर्कस इलाके में एक होटल में उससे मिला. इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये.
इसी दौरान उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खीच लेने के बाद उसे सोशल मीडिया में अपलोड करने की धमकी देकर एकाधिक बार कोलकाता आकर उससे शारीरिक संबंध बनाये और उससे रुपये भी लिये.
एक दिन उसकी बातों को मानने से इनकार करने पर आरोपी ने कुछ पॉर्न साइट पर उसकी अश्लील तस्वीर अपलोड कर दी. उसे इसका पता चलने पर वह पुलिस के पास मदद के लिए पहुंची. पुलिस आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है.
