जमीन विवाद को ले देवर ने भाभी पर किया हमला

मालदा : जमीन के विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद के बाद देवर ने अपनी भाभी पर हमला कर दिया. रविवार की रात को यह घटना बामनगोला थाना अंतर्गत जगदला ग्राम पंचायत के आदाडांगा गांव में घटी है. जख्मी महिला आरती सरकार (38) को मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. […]

मालदा : जमीन के विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद के बाद देवर ने अपनी भाभी पर हमला कर दिया. रविवार की रात को यह घटना बामनगोला थाना अंतर्गत जगदला ग्राम पंचायत के आदाडांगा गांव में घटी है.
जख्मी महिला आरती सरकार (38) को मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं हमले के आरोपी देवर संजीत सरकार के खिलाफ बामनगोला थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया गया है.
पुलिस सूत्र के अनुसार पैतृक जमीन को लेकर दो भाइयों रंजीत सरकार और संजीत सरकार के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था. बीच-बीच में दोनों भाइयों के परिवारों में इसको लेकर कहा-सुनी हो जाती थी.
आरोप है कि रविवार की रात रंजीत सरकार की पत्नी आरती सरकार जब अपने ग्वालघर से एक गाय को लाने गई, तो उसे अकेला पाकर संजीत सरकार ने मारपीट की. उस पर बांस से हमला कर दिया जिससे आरती का सर फट गया.
बाद में स्थानीय लोगों ने आकर महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. इस घटना के बाद से आरोपी संजीत सरकार फरार है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >