रिश्वत लेते पकड़ा गया मुख्य वार्डन, एक कैदी तक नये कपड़े पहुंचाने के बदले मांगा था 500 रुपये

कोलकाता : महानगर के प्रेसिडेंसी जेल में 500 रुपये रिश्वत लेते जेल के प्रमुख वार्डन बीरेंद्र सिंह को पकड़ा गया है. उसे सस्पेंड कर विभागीय जांच के निर्देश दिये गये हैं. घटना मंगलवार दोपहर की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को त्योहार होने के कारण प्रेसिडेंसी जेल में कौसर आलम नामक एक विचाराधीन कैदी […]

कोलकाता : महानगर के प्रेसिडेंसी जेल में 500 रुपये रिश्वत लेते जेल के प्रमुख वार्डन बीरेंद्र सिंह को पकड़ा गया है. उसे सस्पेंड कर विभागीय जांच के निर्देश दिये गये हैं. घटना मंगलवार दोपहर की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को त्योहार होने के कारण प्रेसिडेंसी जेल में कौसर आलम नामक एक विचाराधीन कैदी तक नये कपड़े पहुंचाने के लिए उनके घर से लोग जेल के प्रमुख गेट पर आये थे.
परिवारवालों का आरोप है कि गेट पर तैनात बीरेंद्र सिंह ने कपड़े कौसर तक पहुंचाने के बदले 500 रुपये की मांग की. उस समय घरवालों के साथ मौजूद एक रिश्तेदार ने तुरंत इसकी खबर डाआइजी (प्रेसिडेंसी रेंज) विप्लव दास को दी.
इस पर कैदी के परिजनों को वार्डन को रिश्वत के 500 रुपये का नोट देने के पहले उसकी तस्वीर खींचकर उसे उन्हें व्हाट्सएप में भेजने को कहा गया. रुपये की फोटो खींचकर व्हाट्सएप में भेजकर रुपये वार्डन को दे दिया गया, जिससे कैदी तक कपड़े पहुंचा दिये गये.
इसके बाद डीआइजी स्वयं जेल में पहुंचकर अन्य सुरक्षाकर्मियों से वार्डन बीरेंद्र सिंह की तलाशी लेने को कहा. जांच के दौरान वही नंबर का रुपया बीरेंद्र के जेब से निकला. इसके बाद तुरंत बीरेंद्र नामक वार्डन को सस्पेंड कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >