कैंची से छोटे भाई को किया जख्मी, आंखों के पास पड़े 20 टांके

कोलकाता. प्रॉपर्टी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर धारदार कैंची से प्रहार कर उसे जख्मी कर दिया. घटना न्यू अलीपुर इलाके में रविवार सुबह की है. आरोपी बड़े भाई का नाम विपुल दत्ता है, जबकि जख्मी भाई का नाम विप्लव दत्ता है. न्यू अलीपुर थाने की पुलिस ने आरोपी बड़े भाई विपुल दत्ता […]

कोलकाता. प्रॉपर्टी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर धारदार कैंची से प्रहार कर उसे जख्मी कर दिया. घटना न्यू अलीपुर इलाके में रविवार सुबह की है. आरोपी बड़े भाई का नाम विपुल दत्ता है, जबकि जख्मी भाई का नाम विप्लव दत्ता है.
न्यू अलीपुर थाने की पुलिस ने आरोपी बड़े भाई विपुल दत्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटनास्थल से जख्मी छोटे भाई विप्लव को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया. वहां उसकी आंखों से पास गहरा जख्म होने के कारण ऑपरेशन कर 20 टांके लगे हैं. प्राथमिक जांच में न्यू अलीपुर थाने की पुलिस को पता चला कि दोनों भाइयों में कुछ दिनों से प्रॉपर्टी विवाद को लेकर झमेला चल रहा था.
रविवार सुबह यह झमेला फिर से शुरू हुआ और कुछ ही समय में बड़ा आकार लेने लगा. इसके बाद गुस्से में आकर विपुल ने धारदार कैंची से प्रहार कर विप्लव को जख्मी कर दिया. खबर पाकर न्यू अलीपुर थाने की पुलिस वहां पहुंची और आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है. जख्मी छोटे बाई का बयान लेने की कोशिश कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >