घर निर्माण कार्य को लेकर मारपीट, चार घायल

कोलकाता : विधाननगर दक्षिण थाना क्षेत्र अंतर्गत दत्ताबाद इलाके में नाला बंद करके एक घर के निर्माण कार्य को लेकर दो गुटों में जोरदार मारपीट हुई. इस दौरान चार लोग घायल हो गये. घायलों में एक युवक और तीन महिलाएं शामिल हैं. घायलों में दो महिलाओं के नाम आरती मंडल और सबिता मंडल हैं. पुलिस […]

कोलकाता : विधाननगर दक्षिण थाना क्षेत्र अंतर्गत दत्ताबाद इलाके में नाला बंद करके एक घर के निर्माण कार्य को लेकर दो गुटों में जोरदार मारपीट हुई. इस दौरान चार लोग घायल हो गये. घायलों में एक युवक और तीन महिलाएं शामिल हैं. घायलों में दो महिलाओं के नाम आरती मंडल और सबिता मंडल हैं. पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना रविवार दोपहर साढ़े बारह बजे की है. दत्ताबाद रोड इलाके में एक घर का निर्माण एक नाले को बंद करके किया जा रहा था. इसे लेकर ही पास की आरती मंडल और सबिता मंडल ने विरोध किया. इसके बाद ही दूसरे दल के विश्वजीत और उसके दलबल के लोगों ने मिलकर आरती और सबिता पर हमला किया.
आरोप है कि धारदार हथियार से उन लोगों ने हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया. पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है. बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >