गोली मारकर युवक की हत्या

कोलकाता : अपराधियों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी.मृतक का नाम राजू दत्त (38) है. यह घटना गत रात बीजपुर थाना क्षेत्र के धर्मवीर नगर इलाके में हुई. वह पेशे से मिस्त्री का काम करता था. घटना रविवार रात हुई. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया […]

कोलकाता : अपराधियों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी.मृतक का नाम राजू दत्त (38) है. यह घटना गत रात बीजपुर थाना क्षेत्र के धर्मवीर नगर इलाके में हुई. वह पेशे से मिस्त्री का काम करता था. घटना रविवार रात हुई. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
जानकारी के अनुसार रविवार रात राजू अपने कुछ दोस्तों के साथ घर के निकट एक मैदान में बैठकर बात कर रह था. अचानक इलाके के लोगों को तेज गोली की आवाज सुनाई दी.लोगों ने आवाज सुनकर मैदान की तरफ भागकर देखा तो राजू खून से लथपथ गिरा हुआ था. उसे तत्काल बीचपुर स्टेटे जनरल अस्पताल में भर्ती कराया.
वहां के डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए कल्याणी के जवाहर लाल नेहरु अस्पताल में स्थानांरित कर दिया. वहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गयी. पुलिस का अनुमान है कि किसी पुरानी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है. इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >