कुर्शामारी बाजार में बम फटा, लोगों में आतंक, बम बरामदगी व विस्फोट की घटना से व्यवसायी चिंतित

कूचबिहार : कूचबिहार जिले के माथाभांगा के कुर्शामारी में फिर बम विस्फोट की घटना घटी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार रात करीब दस बजे माथाभांगा एक नंबर ब्लॉक के कुर्शामारी बाजार में बम फटा. इसके बाद बाजार के व्यवसायियों व आम लोगों में आतंक फैल गया. उल्लेखनीय है कि सोमवार रात को भी […]

कूचबिहार : कूचबिहार जिले के माथाभांगा के कुर्शामारी में फिर बम विस्फोट की घटना घटी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार रात करीब दस बजे माथाभांगा एक नंबर ब्लॉक के कुर्शामारी बाजार में बम फटा. इसके बाद बाजार के व्यवसायियों व आम लोगों में आतंक फैल गया. उल्लेखनीय है कि सोमवार रात को भी कुर्शामारी में एक बम फटा था.
इसके बाद मंगलवार की सुबह इलाके के आम बागान इलाके से एक जिंदा बम बरामद किया गया था. बम बरामदगी और बम विस्फोट की घटनाओं से कुर्शामारी बाजार के व्यवसायी चिंतित हैं. उनका कहना है कि पूजा बाजार का समय आ गया है और इस तरह की घटनाओं से खरीद-बिक्री ठीक से नहीं हो रही है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम को सात बजते ही बाजार में सन्नाटा हो जाता है. लोगों ने बाजार में विभिन्न जगहों पर और अधिक पुलिस पहरेदारी की मांग की है. उल्लेखनीय है कि गत 13 सितंबर को कुर्शामारी ग्राम पंचायत में बोर्ड गठन को लेकर इलाके में झमेला हुआ था. इसी के बाद सोमवार रात को बम फटने की घटना हुयी.
उसके बाद मंगलवार को भी यह सिलसिला जारी रहा. इलाके के विधाय हितेन बर्मन ने कहा कि मामले की जांच के लिये पुलिस को बोला जायेगा. वहीं पुलिस अधीक्षक भोलानाथ पांडेय ने कहा कि वह पूरे मामले को देखकर कदम उठायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >