मालदा : मालदा में दो अलग-अलग जमीन विवाद में हुए संघर्ष में 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए है. शुक्रवार सुबह कालियाचक थाना के जलाल पुर ग्राम पंचायत के बरानगर गांव में खेत में गाय द्वारा फसल चर जाने को लेकर विवाद छिड़ा. इसे लेकर खेत के मालिक व मवेशी मालिक पक्ष के बीच मारपीट में 3 लोग जख्मी हुए.
पुलिस ने बताया कि पीड़ितों के नाम एलेनु बीबी (45), हामिदुर मोमीन (25) एवं अब्दुल मोमीन (26) है. घटना में हमलाकारी रुबेल शेख, फोला शेख व उनके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी गयी है. पुलिस के पास शिकायत में घायलों ने बताया कि अब्दुल मोमिन के खेत का फसल रुबेल शेख का गाय ने खा लिया. इसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हुई.
दूसरी ओर गाजोल थाना के बिजलबाड़ी गांव के 1 डेसिमल जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में 7 लोग जख्मी हुए है. पुलिस ने बताया कि पड़ोसी कबीरुद्दिन सरकार के घर के पास 1 डेसीमल जमीन पर कब्जा करने को लेकर रफिउद्दिन सरकार के साथ विवाद छिड़ा. घटना को लेकर दोनों पक्षों ने दलबल के साथ एक दूसरे पर लाठी, हंसुआ लेकर वार कर दिया. घटना में 7 लोग घायल हुए है. संबंधित थानाओं के पुलिस ने दोनों मामलों की छानबीन शुरू कर दी है.
