मोबाइल टावर लगाने के नाम पर लाखों की ठगी

कोलकाता : एक नामी मोबाइल कंपनी का टावर छत पर लगवा कर भारी मुनाफा कमाने का प्रलोभन देकर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में तीन महिला समेत सात लोगों को विधाननगर साइबर सेल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सॉल्टलेक सेक्टर 5 के निवासी अनिमेश कुमार दास ने विधाननगर थाने में एक शिकायत […]

कोलकाता : एक नामी मोबाइल कंपनी का टावर छत पर लगवा कर भारी मुनाफा कमाने का प्रलोभन देकर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में तीन महिला समेत सात लोगों को विधाननगर साइबर सेल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सॉल्टलेक सेक्टर 5 के निवासी अनिमेश कुमार दास ने विधाननगर थाने में एक शिकायत दर्ज करवायी थी.
पुलिस ने उस शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए सातों को गिरफ्तार किया था. उन पर आरोप है कि सॉल्टलेक सेक्टर 5 में फर्जी कंपनी खोलकर उसके माध्यम से कई लोगों से संपर्क किया.
बताया गया कि उस ऑफिस से लोगों को फोन कर एक नामी कंपनी का मोबाइल टावर बैठाने की बात कह कर लाखों रुपये की ठगी की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >