कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले के जीवनतला थाना के बागमारी में पिछले 18 अगस्त को हुई रकिबा गाजी (20) की हत्या उसके जीजा जियारुल मोल्ला ने ही की थी. सोमवार को पुलिस ने सियालदह दक्षिण शाखा के तालदी स्टेशन के पास से जियारुल को गिरफ्तार किया था, जिसमें उसने हत्या का कारण साली के साथ अवैध संबंध को छिपाना बताया.
पुलिस उसकी निशानदेही पर हत्या के लिए इस्तेमाल की गयी कटारी की तलाश में जुट गयी है. पुलिस ने मंगलवार को जियारुल को बारुईपुर अदालत में पेश किया.
क्या थी घटना
जियारुल की शादी पांच साल पहले बासंती में हुई थी. शुरू में सब ठीक-ठाक था. तीन साल पहले वह अपनी साली रकिबा के करीब आया. दोनों के बीच तभी से शारीरिक संबंध में बनने लगे. लेकिन इन दिनों रकिबा उसके साथ बने रिश्तों को अपनी बहन को बताने की धमकी दे रही थी.
इसी बीच वह अपने छोटे भाई को लेकर गत 18 अगस्त को उसके घर पहुंच गयी. वहां पहुंचते ही वह फिर से उनके रिश्तों को उसकी पत्नी और माता-पिता को बताने की धमकी देने लगी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया. जिसके बाद उसने गुस्से में रकिबा पर कटारी से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गयी थी.
