ठगी के रुपये से खरीद ली थी दो मंहगी कार

कोलकाता : नामी कंपनियों की वेबसाइट बनाकर उस कंपनी के माल की सप्लाई करने का ऑर्डर लेकर एडवांस के रूप में मोटी रकम ऐंठकर भाग जाने के आरोप में श्याम मैत्रा को गिरफ्तार किया था. वह मूलत: दुर्गापुर का रहनेवाला है. महानगर के एक पांच सितारा होटल के बाहर से उसे गिरफ्तार किया गया था. […]

कोलकाता : नामी कंपनियों की वेबसाइट बनाकर उस कंपनी के माल की सप्लाई करने का ऑर्डर लेकर एडवांस के रूप में मोटी रकम ऐंठकर भाग जाने के आरोप में श्याम मैत्रा को गिरफ्तार किया था. वह मूलत: दुर्गापुर का रहनेवाला है. महानगर के एक पांच सितारा होटल के बाहर से उसे गिरफ्तार किया गया था.
सीआइडी सूत्रों के मुताबिक उसे गिरफ्तार करने के बाद उसके बयान के आधार पर दो एसयूवी कार को जब्त किया गया है. लोगों से ठगी के रुपये से उसने कार खरीदने का खुलासा किया है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
ज्ञात हो कि पांडिचेरी की पुलिस ने हाल ही में सीआइडी से संपर्क किया था. पांडिचेरी पुलिस ने बताया कि 100 मैट्रिक टन स्टील सप्लाई के नाम पर एक शातिर ने एक व्यक्ति से 58 लाख रुपये ठग लिये. इसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा है. हाल ही में कोलकाता में उसके मौजूद होने की जानकारी के बाद सीआइडी से संपर्क किया गया.
इसके बाद आरोपी को पांडिचेरी पुलिस की टीम के साथ मिलकर गिरफ्तार किया गया. प्राथमिक पूछताछ में उसने बताया कि वह इसी तरह से कई बड़ी कंपनियों के नाम पर वेबसाइट बनाकर लोगों को ठग चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >