डकैती की बड़ी योजना बना रहे थे, पुलिस ने नौ अपराधियों को किया गिरफ्तार

आसनसोल / सीतारामपुर :नियामतपुर फांड़ी पुलिस ने बोकाबाबा जंगल के पास छापेमारी कर इलाके में डकैती करने की योजना बना रहे नौ अपराधियों को मंगलवार की देर रात गिरफ्तार किया. जबकि छापामारी में उनके कई सहयोगी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब रहे. गिरफ्तार होनेवालों में चंदन कुमार सिंह, रंजीत कुमार उर्फ मोनू, संजय […]

आसनसोल / सीतारामपुर :नियामतपुर फांड़ी पुलिस ने बोकाबाबा जंगल के पास छापेमारी कर इलाके में डकैती करने की योजना बना रहे नौ अपराधियों को मंगलवार की देर रात गिरफ्तार किया. जबकि छापामारी में उनके कई सहयोगी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब रहे. गिरफ्तार होनेवालों में चंदन कुमार सिंह, रंजीत कुमार उर्फ मोनू, संजय साह, चंदन कुमार, संजय कुमार, बिंदेश्वर प्रसाद, राहुल कुमार, गौतम कुमार तथा साहिल कुमार शामिल हैं. पुलिस ने उनके पास से नाइन एमएम पिस्टल, नौ कारतूस, चाकू, रॉड, लाठी सहित सफेद रंग की स्कॉर्पियो जब्त किया.
सभी आरोपियों को बुधवार को आसनसोल महकमा कोर्ट में पेश किया गया.पुलिस जांच अधिकारी ने इस मामले पर छानबीन करने के लिए आरोपियों में से एक चंदन कुमार की सात दिनों की पुलिस रिमांड की मांग महकमा कोर्ट से की. एसीजेएम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पुलिस द्वारा की गई रिमांड की अर्जी को नामंजूर कर उन सभी आरोपियों की जमानत खारिज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. मामले पर नियामतपुर फांड़ी प्रभारी राहुल देव मंडल ने सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >